बारह महीने के नियम: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अन्य कथाएँ और नियम में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

बारह महीने के नियम

१. सावन : इस महीने मे हरी सब्जी नही खाते, आखरी दिन अपने हिसाबसे से हरी सब्जी ब्राह्मण को देते है.

२. भादव : इस महीने मे दही नही खाते, आखरी दिन एक कटोरे मे दही भरकर कटोरे सहित ब्राह्मण को देते है.

३. आसौज(क्वांर) : इस महीने मे खीर नही खाते, आखरी दिन एक कटोरे मे खीर भरकर कटोरे सहित ब्राह्मण को देते है.

४. कार्तिक : इस महीने कार्तिक नहाना चाहिए. मूँगफली तेल, हींग, राई, ४ तरह की दाल नही खाते, आखरी दिन कटोरे मे दाल भरकर कटोरे सहित ब्राह्मण को देते है.

५. मगसर(अगहन) : इस महीने मे सिर नही धोते, मुंग नही खाते. आखरी दिन मुंग, तेल, साबुन, शेम्पु, बाल्टी और लोटा ब्राह्मण को देते है.

६. माघ : इस महीने मे घड़े भरे हुए पानी से नहाना, आखरी दिन एक तांबे का लोटा पानी भरकर ब्राह्मण को देते है.

७. फाल्गुन : भगवान को केसर-गुलाल लगाए, रंग पंचमी के दिन शक्कर की गाठिए की माला बनाकर भगवान को पहना देना. आखरी दिन चाँदी की या किसी और धातु की पिचकारी एवं रंग दान दे.

८. चैत्र : इस महीने में गणगौर पूजना, गुने चढ़ाना. आखरी दिन जवारा बोना, दूब से गणगौर पूजे, गणगौर को साड़ी उढाना, बायणा निकाले, साड़ी एवं बायणा बहन बेटी को दे.

१०. वैशाख : इस महीने मे पीपल सिंचे., आखरी दिन एक लोटा एवं रोली ब्राह्मण को देते है.

११. जेठ : इस महीने मे बिना मांगे पानी पीते है, आखरी दिन एक मटका, लोटा, गालना, चप्पल, छतरी ब्राह्मण को देते है.

१२. आषाढ़ : इस महीने मे गादि पर नही सोये, आखरी दिन शय्या दान करे.

सारे महीने मे एक वक्त भोजन करे. अगर पूरे माह व्रत नही कर सको तो, आखरी पाँच दिन व्रत करे (ग्यारस से पूनम तक).

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।