रक्षा बंधन व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

मंगलवार, 17 अगस्त 2027

शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा

इस दिन का पंचांगरक्षा बन्धन की तिथियाँ

रक्षा बंधन की पूजन विधि एवं कहानी

पूजा सामग्री

0 / 10 सामग्री तैयार

विधि

  1. राखी पूर्णिमा के एक या दो दिन पहले दरवाजो के दोनो तरफ गोबर का पानी घोल कर इस घोल से गोलाई में पोते.
  2. उस पर खाड़ियाँ से पोते, उसके सूखने के बाद गेरू से श्रवण मांडे, राखी के दिन इन श्रवण की पूजा कर खीर पूड़ी का भोग लगाए, फिर घी शक्कर और आटे की मोई से राखी बांधे.
  3. उसके बाद सब भोजन करे.
  4. शुभ मुहूर्त देखकर राखी बांधे.
  5. इस दिन खीर पूड़ी की रसोई बनती है.

कहानी

एक बार देवताओ और असुरो में युद्ध छिड़ गया और वह लगातार बारह वर्ष चलता रहा. असुरो ने देवताओ को पराजित कर इंद्र को भी पराजित कर दिया. एसी दशा में इंद्र अपने गुरु बृहस्पति के पास गये. और कहा की मुझे एसी दशा में प्राण त्याग देने चाहिए. ना मे भाग सकता हू ना टिक सकता हू. कोई उपाय बताये. तभी इंद्राणी ने कहा, स्वामी आप चिंता न करे. मे कोई उपाय करती हू. दूसरे दिन पौ फटते ही, इंद्राणी ने श्रावनी पूर्णिमा के पावन अवसर पर द्विजो से स्वस्ति वाचन करवा कर रक्षा तंतु लिया और इंद्र के दाहिने हाथ पर बाँध कर लढने भेजा. रक्षा बंधन के प्रभाव से वो जीत गय. यही से राखी बांधने की प्रथा शुरू हुई.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।