हरियाली अमावस्या व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

श्रावण (सावन) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

हरियाली अमावस्या की पूजन सामग्री एवं कहानी

पूजा सामग्री

हरियाली अमावस्या दिया पाटे पर मांडते है. रोली, मोली, चावल, हल्दी चढ़ाकर भोग लगाते है. पूजा में पान, सुपारी, पैसा रखते है.

कहानी

एक राजा था उसका एक बेटा और बहू थी. बहू ने एक दिन घर में मिठाई चोर कर खाई और चूहे का नाम बोल दिया. यह सुनकर चूहे को गुस्सा आ गया. उन्होने सोचा हम इसे सबक सिखाएगे. मिठाई उसने खाई और नाम अपना लिया. एक दिन राजा के घर मेहमान आए. चूहे रात को मेहमान के बिस्तर में बहू का ब्लाऊज ले जाकर रख देते है. दिन उगते ही घर में चिल्ला पुकार होने लगी. नोकर कहने लगे, छोटी सेठानी की कान्चलि मेहमान के बिस्तर में केसे?. घर में सब उसे बुरा भला कहने लगे. उसे घर से ही बाहर निकल दिया. उस दिन दिया अमावस्या थी. राजा शिकार खेल के आ रहा था. उसने एक पेड़ के पास अधभूत दृश्य देखा. सारे गाव के दिये वहा अदृश्य रूप से आए और बात करने लगे. एक दिया उदास था. सबने उससे उसकी उदासी का कारण पूछा. तो उसने कहा हर बार में सब का मुखिया होता हू. किंतु इस बार तो मेरी पूजा ही नही हुई. राजा की बहू मेरी पूजा करती थी और भोग लगाती थी. किंतु आज उसने पूजा नही की, उसे घर से निकाल दिया है, उसने चुपके से मिठाई खाई और चूहे का नाम लगा दिया. तो चूहे ने उसका बदला लेने के लिए उसकी कान्चलि मेहमान के बिस्तर में रख दी. वो कही भी रहे, सुखी रहे एसा मेरा आशीर्वाद है. राजा ने सब सुन लिया. उसने सोचा बहू तो निर्दोष है, उसे लेने भेजा. सभी लोग फिर आनद से रहने लगे.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।