कोकिला व्रत व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
आषाढ़ मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
कोकिला व्रत विधि एवं कहानी
विधि
- इस दिन सूर्योदय काल से पूर्व उठें, तथा सूर्योदय से पूर्व दैनिक कार्य से निवृत होकर स्नान कर लेना चाहिए।
- तत्पश्चात पीपल वृक्ष या आवला वृक्ष के सान्निध्य में भगवान शिव जी एवम माँ पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करना चाहिए।
- भगवान की पूजा जल, पुष्प, बेलपत्र, दूर्वा, धुप,दीप आदि से करें।
- इस दिन निराहार व्रत करना चाहिए।
- सूर्यास्त के पश्चात आरती-अर्चना करने के पश्चात फलाहार करना चाहिए।
- इस व्रत को विवाहित नारियाँ के साथ-साथ कुमारी कन्याएँ भी कर सकती है।
कहानी
पौराणिक कथानुसार जब देवो के राजा दक्ष की बेटी सती अपने पिता के अनुमति के खिलाफ भगवान शिव जी से विवाह कर लेती है। जिस कारण राजा दक्ष बेटी सती से नाराज हो जाते है। राजा दक्ष भगवान शिव जी के रहन-सहन से घृणा करते थे।
उनको भगवान शिव जी पसंद नहीं थे। इसी कारण राजा दक्ष बेटी सती से सभी सम्बन्ध तोड़ लेते है। एक बार राजा दक्ष ने बहुत बड़ा यज्ञ किया जिसमें सभी देव गण एवम देवी को आमंत्रित किया लेकिन भगवान शिव जी और देवी सती को इस यज्ञ में आमंत्रित नही किया गया ।
भगवान शिव जी माँ सती को बिना बुलाये ना जाने को कहते है। किन्तु माँ सती उस यज्ञ में शामिल होने अपने पिता के घर पर पहुंच जाती है। इस यज्ञ में माँ सती तथा भगवान शिव जी को अपमानित किया जाता है। इस कारण माँ सती क्रोध में आकर यज्ञ कुण्ड में अपने शरीर का त्याग कर देती है।
भगववान शिव जी के मना करने के पश्चात यज्ञ में शामिल होने के कारण क्रोध में आकर माँ भगवान शिव जी उन्हें कोकिला बनने का श्राप देते है। इस प्रकार माँ सती कोकिला बन 10 हजार वर्षो तक भटकती रहती है। इसके पश्चात माँ सती को श्राप से मुक्ति मिलती है। अगले जन्म में माँ सती पार्वती का रूप लेकर पुनः अवतरित होती है।
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।