गुरु पूर्णिमा व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

रविवार, 18 जुलाई 2027

शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा

इस दिन का पंचांगगुरु पूर्णिमा की तिथियाँ

गुरुपूर्णिमा की विधि एवं कहानी

विधि

  1. आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कहलाती है.
  2. प्राचीन काल में विद्यार्थी जब गुरुकुल में निःशुल्क शिक्षा-दीक्षा प्राप्त करते थे.
  3. इसलिए इस दिन गुरु पूजन होता है.
  4. प्रातःकाल स्नानादि नित्य कर्मो से निवृत्त होकर गुरु के पास जाना चाहिए, तथा उन्हे उच्च आसन पर बैठाकर माल्यार्पन करना चाहिए.
  5. यथा शक्ति द्रव्य, फल, पुष्प, वस्त्र आदि दान करना चाहिए इससे गुरु .
  6. से विद्या प्राप्त होती है.

कहानी

बहुत पहले की बात है, एक व्यास नाम के बहोत बड़े विद्वान ऋषि थे. उन्होने १६ शास्त्र १८ पुराण आदि लिखे. इनकी शिष्य मंडली बहुत बड़ी थी. इनके शिष्य भी बहुत विद्वान थे. उनमें से ५ शिष्य अधिक विद्वान थे. एक बार उन ५ शिष्यों ने सलाह कि की गुरुजी की पूजा की जाये. ये बात सभी शिष्यों को अच्छी लगी. परंतु सामने प्रश्न यह था कि किस दिन पूजा की जाये. इस पर बहुत वाद-विवाद चला. अंत में यह निर्णय हुआ कि पूर्णिमा को गुरुजी की पूजा की जाये. दिन निश्चित हो जाने पर आषाढ़ की पूर्णिमा आई. इस दिन शिष्य मंडली ने बहुत बड़ा मंडप सजाया. उस मंडप में व्यासजी महाराज को बिठाया. उन्हे फूलों की माला चढ़ाई, जो शिष्य विद्वान थे उन्होने स्वयं लिखे हुए ग्रंथ गुरु को अर्पण किये. दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी. एवं साष्टांग दंडवत कर आशीर्वाद लिया. इस तरह हर साल पूर्णिमा के दिन गुरु को पूजने लगे. तभी से यह प्रथा आज भी चली आ रही हे.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।