धारा 9: कुछ मामलों में अस्वीकृति के आधार
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
हिंदी अधिनियम पाठ
9. कुछ मामलों में अस्वीकृति के आधार.
¶धारा 8 के उपबन्धों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, यथास्थिति, कोई केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी या कोई राज्य लोक सूचना अधिकारी सूचना के किसी अनुरोध को वहां अस्वीकार कर सकेगा, जहां पहुंच उपलब्ध कराने के लिए ऐसा अनुरोध राज्य से भिन्न किसी व्यक्ति के अस्तित्वयुक्त प्रतिलिप्यधिकार का उल्लंघन अन्तर्वलित करेगा।
Banaka का संपादकीय हिंदी समेकित पाठ; सरकारी संस्करण नहीं। आधार अंग्रेज़ी संस्करण: 18 नवंबर 2025। प्रामाणिक पाठ और संशोधन टिप्पणियों के लिए आधिकारिक स्रोत देखें।
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
इस धारा को समझें
राज्य से भिन्न व्यक्ति के कॉपीराइट का उल्लंघन होने पर पहुँच अस्वीकृत की जा सकती है। इसका अर्थ सभी कॉपीराइट वाले सरकारी अभिलेखों पर पूर्ण रोक नहीं है। इसे धारा 8 के साथ पढ़ें।
Banaka की मूल व्याख्या · जाँच: 30 सितंबर 2026 · आधिकारिक हिंदी अनुवाद नहीं।
संबंधित मार्गदर्शक, उदाहरण और समझ जाँच →