Bबनाका ऐप स्टूडियो
Read in English

धारा 1: संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 · हिंदी समेकित अध्ययन पाठ और सरल व्याख्या। स्वतंत्र शैक्षिक सामग्री, कानूनी सलाह या सरकारी सेवा नहीं।

इस धारा को समझें

अधिनियम अब पूरे भारत में लागू है। जम्मू-कश्मीर का पुराना अपवाद 31 अक्टूबर 2019 से हटाया गया। कुछ धाराएँ तत्काल और अन्य अधिनियमन के 120वें दिन लागू हुईं; अधिनियमन और सभी धाराओं के प्रारंभ को एक ही तारीख न मानें।

Banaka की मूल व्याख्या · जाँच: 30 सितंबर 2026 · आधिकारिक हिंदी अनुवाद नहीं।

संबंधित मार्गदर्शक, उदाहरण और समझ जाँच →

हिंदी अधिनियम पाठ

Banaka का संपादकीय समेकित अध्ययन पाठ · 18 नवंबर 2025 के अंग्रेज़ी संस्करण से मिलान। सरल व्याख्या ऊपर अलग दी गई है। मूल अंग्रेज़ी पाठ के लिए ‘Read in English’ खोलें।

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ.

(1) इस अधिनियम का संक्षिप्‍त नाम सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 है।

(2) इसका विस्तार *** सम्पूर्ण भारत पर है।

(3) धारा 4 की उपधारा (1), धारा 5 की उपधारा (1) और उपधारा (2), धारा 12, धारा 13, धारा 15, धारा 16, धारा 24, धारा 27 और धारा 28 के उपबंध तुरंत प्रभावी होंगे और इस अधिनियम के शेष उपबंध इसके अधिनियमन के एक सौ बीसवें दिन को प्रवृत्त होंगे।