MVA धारा 111: राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति
मोटर यान अधिनियम, 1988 · अध्याय 7: मोटर यानों का निर्माण, उपस्कर और अनुरक्षण
अन्य भाषाओं में भी: English
¶111. राज्य सरकार की नियम बनाने की शक्ति––(1) कोई राज्य सरकार, मोटर यानों और ट्रेलरों के निर्माण, उपस्कर और अनुरक्षण का विनियमन करने के लिए धारा 110 की उपधारा (1) में विनिदिष्ट बातों से भिन्न सभी बातों की बाबत नियम बना सकेगी ।
¶(2) पूर्वगामी शक्ति की व्यापकता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, इस धारा के अधीन या तो साधारणतया मोटर यानों या ट्रेलरों की बाबत या किसी विशिष्ट वर्ग या वर्णन के मोटर यानों या ट्रेलरों की बाबत या विशिष्ट परिस्थितियों में निम्नलिखित सभी बातों या उनमें से किसी के बारे में नियम बनाए जा सकेंगे, अर्थात् :––
¶(क) सार्वजनिक सेवा यानों में बैठने की व्यवस्था और मौसम से यात्रियों का संरक्षण ;
¶(ख) कुछ समय पर या कुछ स्थानों में सुनाई देने वाले संकेतकों के प्रयोग का प्रतिषेध या निर्बन्धन ;
¶(ग) ऐसे साधित्रों का ले जाया जाना, प्रतिषिद्ध करना जिनसे क्षोभ या खतरा होने की संभावना है ;
¶(घ) विहित प्राधिकारियों द्वारा यानों का नियतकालिक परीक्षण और निरीक्षण [और ऐसे परीक्षण के लिए प्रभारित की जाने वाली फीस ;]
¶(ङ) रजिस्ट्रीकरण चिह्नों से भिन्न विशिष्टियां जो यानों पर प्रदशित की जानी हैं और वह रीति जिससे वे प्रदशित की जाएंगी ;
¶(च) मोटर यानों के साथ ट्रेलरों का उपयोग ; और
¶* * * * * *
अध्ययन: व्याख्या और संबंधित सामग्री
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक हिंदी स्रोत (PDF) →