अनुसूची: वर्ग I और वर्ग II के वारिस
अन्य भाषाओं में भी: English
मूल हिंदी स्रोत में वर्ग II का शीर्षक नहीं है और III(4) का पाठ अंग्रेज़ी से भिन्न है। अंग्रेज़ी अनुसूची से तुलना करें →
¶वर्ग 1 और वर्ग 2 में वारिस
¶वर्ग 1 पुत्र, पुत्री, विधवा, माता, पूर्व मृत पुत्र का पुत्र, पूर्व मृत पुत्र की पुत्री, पूर्व मृत पुत्री का पुत्र, पूर्व मृत पुत्री की पुत्री, पूर्व मृत पुत्र की विधवा, पूर्व मृत पुत्र के पूर्व मृत पुत्र का पुत्र, पूर्व मृत पुत्र के पूर्व मृत पुत्र की पुत्री, पूर्व मृत पुत्र के पूर्व मृत पुत्र की विधवा, [पूर्व मृत पुत्री की पूर्व मृत पुत्री का पुत्र; पूर्व मृत पुत्री की पूर्व मृत पुत्री की पुत्री, पूर्व मृत पुत्री के पूर्व मृत पुत्र की पुत्री; पूर्व मृत पुत्र की पूर्व मृत पुत्री की पुत्री ।]
¶I. पिता ।
¶II. (1) पुत्र की पुत्री का पुत्र, (2) पुत्र की पुत्री की पुत्री, (3) भाई, (4) बहिन ।
¶III. (1) पुत्री के पुत्र का पुत्र, (2) पुत्री के पुत्र की पुत्री, (3) पुत्री की पुत्री का पुत्र, (4) पुत्री की पुत्री ।
¶IV. (1) भाई का पुत्र, (2) बहिन का पुत्र, (3) भाई की पुत्री, (4) बहिन की पुत्री ।
¶V. पिता का पिता, पिता की माता ।
¶VI. पिता की विधवा, भाई की विधवा ।
¶VII. पिता का भाई, पिता की बहिन ।
¶VIII. माता का पिता, माता की माता ।
¶IX. माता का भाई, माता की बहिन ।
¶स्पष्टीकरण—इस अनुसूची में भाई या बहिन के प्रति निर्देशों के अंतर्गत उस भाई या बहिन के प्रति निर्देश नहीं है जो केवल एकोदरक्त के हों ।
केवल संदर्भ के लिए; कानूनी सलाह नहीं। आधिकारिक स्रोत (PDF) →