BSA धारा 1: संक्षिप्त नाम, लागू होना और प्रारंभ
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 1: प्रारंभिक
अन्य भाषाओं में भी: English
1. (1) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम भारतीय साक्ष्य (दूसरा) अधिनियम, 2023 है ।
(2) यह किसी न्यायालय में या उसके समक्ष सभी न्यायिक कार्यवाहियों, जिसके अंतर्गत सेना न्यायालय सम्मिलित है, को लागू होता है, किंतु न तो किसी न्यायालय या अधिकारी के समक्ष पेश किए शपथ-पत्रों को, न ही किसी मध्यस्थ के समक्ष कार्यवाहियों को लागू होता है ।
(3) यह उस तारीख को प्रवृत्त होगा, जो केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, नियत करे ।
यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।