BNSS प्ररूप 9: जिला मजिस्ट्रेट या कलक्टर के द्वारा कुर्की किया जाना प्राधिकृत करने के लिए आदेश

भाषा: English · हिंदी

(धारा 85 देखिए)

प्रेषिती—

.........................................................जिले का जिला मजिस्ट्रेट/कलक्टर

मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि.........................(नाम, वर्णन और पता) ने भारतीय न्याय संहिता, 2023

की धारा.......के अधीन दंडनीय.............................का अपराध किया है (या संदेह है कि उसने किया है), और उस पर जारी किए गए गिरफ्तारी के वारंट को यह लिखकर लौटा दिया गया है कि उक् त.............................(नाम) मिल नहीं रहा है; तथा

मुझे समाधानप्रद रूप में यह दर्शित कर दिया गया है कि उक् त .............................(नाम) फरार हो गया है (या उक् त वारंट

की तामील से बचने के लिए अपने आपको छिपा रहा है) और उस पर उक् त............. (नाम) से यह अपेक्षा करने वाली

उद् घोषणा सम्यक् रूप से जारी और प्रकाशित की जा चुकी है या की जा रही है कि वह..........दिन के भीतर उक् त आरोप का

उत्तर देने के लिए उपस्थित हो ; तथा...............जिले में........(ग्राम या नगर) में सरकार को राजस्वदायी कुछ भूमि

उक् त..............के कब्जे में है ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप उक् त भूमि को धारा 85 की उपधारा (4) के खंड (क) या खंड (ग) या दोनों* में विनिर्दिष् ट रीति से कुर्क करा लें और इस न्यायालय का आगे और कोई आदेश होने तक उसे कुर्क रखें और इस आदेश के अनुसरण में जो कुछ आपने किया हो उसे अविलंब प्रमाणित करें ।

तारीख........................

(न्यायालय की मुद्रा)

(हस्ताक्षर)

* जो वांछित नहीं है, उसे काट दें ।

केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।

भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02