BNSS प्ररूप 7: साक्षी को उपस्थित होने के लिए विवश करने के लिए कुर्की का आदेश

भाषा: English · हिंदी

(धारा 85 देखिए)

प्रेषिती—

.........................के पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी इस न्यायालय के समक्ष विचाराधीन परिवाद के बारे

में अभिसाक्ष्य देने के लिए उपस्थित होने के लिए..................................................(नाम, वर्णन और पता) को विवश

करने के लिए वारंट सम्यक् रूप से निकाला जा चुका है और उक् त वारंट यह लिखकर लौटा दिया गया है कि उसकी

तामील नहीं की जा सकती ; और मुझे समाधानप्रद रूप में यह दर्शित कर दिया गया है कि वह फरार हो गया है (या

उक् त वारंट की तामील से बचने के लिए अपने आपको छिपा रहा है), और उस पर उक् त .........................(नाम) से यह

अपेक्षा करने वाली उद् घोषणा सम्यक् रूप से जारी और प्रकाशित की जा चुकी है या की जा रही है कि वह उसमें

उल्लिखित समय और स्थान पर उपस्थित हो और साक्ष्य दे ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि.........................जिले के भीतर

उक् त .........................की.........................रुपए तक की कीमत की जो चल संपत्ति आपको मिले उसे आप अभिग्रहण

द्वारा कुर्क कर लें और उक् त संपत्ति को इस न्यायालय का आगे और कोई आदेश होने तक कुर्क रखें और इस वारंट के

निष्पादन की रीति को पृष् ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

तारीख .........................

(न्यायालय की मुद्रा)

(हस्ताक्षर)

केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।

भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02