BNSS प्ररूप 58: सदाचार के लिए बंधपत्र की जब्ती पर कारावास का वारंट
(धारा 491 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
.....................................................(स्थान) की सिविल कारागार का अधीक्षक (या पालक) ¶
............................................................(नाम, वर्णन और पता) ने तारीख..................................................को ¶
...............................................(कर्ता का नाम आदि) के सदाचार के लिए.................................रुपए की राशि के बंधपत्र ¶
द्वारा प्रतिभूति दी थी और उक् त बंधपत्र के भंग किए जाने का सबूत मेरे समक्ष दिया गया है और वह सम्यक् रूप से ¶
अभिलिखित कर लिया गया है और इसलिए उक् त…………………… (नाम) की...................................की रुपए की ¶
राशि सरकार को जब्त हो गई है ; और वह उक् त राशि का संदाय करने में या यह कारण बताने में कि उक् त राशि का संदाय ¶
क्यों नहीं किया जाना चाहिए, असफल रहा है, यद्यपि उससे ऐसा करने की अपेक्षा सम्यक् रूप से की गई थी और उक् त ¶
राशि की वसूली उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की द्वारा नहीं की जा सकती है, और सिविल कारागार ¶
में...........................................(कारावास की अवधि) अवधि के लिए उक् त…………………….. (नाम) के कारावास के ¶
लिए आदेश कर दिया गया है ; ¶
इसलिए आप अर्थात् अधीक्षक (या पालक) को प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप ¶
उक् त………………….. (नाम) को इस वारंट सहित अपनी अभिरक्षा में लें और उसे उक् त कारागार में उक् त ¶
अवधि…………………….. (कारावास की अवधि) के लिए सुरक्षित रखें और वारंट के निष्पादन की रीति को पृष् ठांकन ¶
द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें । ¶
तारीख ..................... ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02