BNSS प्ररूप 55: परिशांति कायम रखने के लिए बंधपत्र के भंग होने पर कर्ता की सम्पत्ति की कुर्की का वारंट
(धारा 491 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
............................(स्थान) के पुलिस थाने का................................(पुलिस अधिकारी का नाम और पदनाम) । ¶
.................................................(नाम और वर्णन) ने तारीख........................को.............................. रुपए की ¶
राशि के लिए एक बंधपत्र निष्पादित किया था जिसमें उसने अपने को आबद्ध किया था कि वह परिशांति का भंग ¶
आदि (जैसा बंधपत्र में हो) नहीं करेगा और उक् त बंधपत्र की जब्ती का सबूत मेरे समक्ष दिया गया है और वह सम्यक् ¶
रूप से अभिलिखित कर लिया गया है ; और उक् त (नाम)......................................... को सूचना देकर उससे अपेक्षा की ¶
गई है कि वह कारण बताए कि उक् त राशि का संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए तथा वह ऐसा करने में या उक् त ¶
राशि का संदाय करने में असफल रहा है ; ¶
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक् त (नाम) ¶
की......................जिले में पाई जाने वाली...........................रुपए के मूल्य की चल सम्पत्ति को, उसका अभिग्रहण ¶
करके कुर्क कर लें और यदि उक् त राशि ...............................के भीतर नहीं दे दी जाती है तो इस प्रकार कुर्क की गई ¶
सम्पत्ति या उसके उतने भाग का जो उस राशि की वसूली के लिए पर्याप् त हो, विक्रय कर दें और वारंट का निष्पादन ¶
करने पर तुरंत यह विवरण दें कि आपने इस वारंट के अधीन क्या किया है । ¶
तारीख ..................... ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02