BNSS प्ररूप 40: उत्तर देने से या दस्तावेज प्रस्तुत करने से इंकार करने वाले साक्षी की सुपुर्दगी के लिए मजिस्ट्रेट या न्यायाधीश का वारंट
(धारा 388 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
....................................................(न्यायालय के अधिकारी का नाम और पदाभिधान) ¶
....................................(नाम और वर्णन) ने साक्षी के रूप में समन किए जाने पर (या इस न्यायालय के समक्ष ¶
लाए जाने पर) और अभिकथित अपराध की जांच में साक्ष्य देने की आज अपेक्षा की जाने पर उक् त अभिकथित अपराध के ¶
बारे में उससे पूछे गए और सम्यक् रूप से अभिलिखित प्रश् न (या प्रश् नों) का उत्तर देने से या दस्तावेज प्रस्तुत करने की ¶
अपेक्षा किए जाने पर ऐसे दस्तावेज को प्रस्तुत करने से इंकार किया है और इंकार करने के लिए किसी न्यायसंगत ¶
प्रतिहेतु का अभिकथन नहीं किया है और इस इंकार के लिए उसको ....................................(न्यायनिर्णीत निरोध की ¶
अवधि) के लिए अभिरक्षा में निरुद्ध किए जाने के लिए आदेशित किया गया है ; ¶
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक् त..................... ¶
..........................(नाम) को अपनी अभिरक्षा में लें और उसे अपनी अभिरक्षा में ..................दिनों की अवधि के लिए, ¶
जब तक कि इस बीच में ही वह अपनी ऐसी परीक्षा किए जाने और उससे पूछे गए प्रश् नों का उत्तर देने के लिए या उससे ¶
अपेक्षित दस्तावेज को प्रस्तुत करने के लिए सहमत न हो जाए, सुरक्षित रखें और उसे इन दिनों में से अंतिम दिन, या ¶
ऐसी सहमति के ज्ञात होने पर तत्काल, विधि के अनुसार कार्रवाई की जाने के लिए इस न्यायालय के समक्ष लाएं और ¶
इस वारंट के निष्पादन की रीति को पृष् ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें । ¶
तारीख ............................. ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02