BNSS प्ररूप 34: साक्षी को समन

भाषा: English · हिंदी

(धारा 63 और धारा 267 देखिए)

प्रेषिती—

.............................................................(स्थान) का.....................................................नाम

मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि .........................(पता) के.........................(अभियुक् त का नाम) ने

.....................................(समय और स्थान सहित अपराध संक्षेप में लिखिए) का अपराध किया है (या संदेह है कि

उसने किया है) और मुझे यह प्रतीत होता है कि संभाव्य है कि आप अभियोजन के लिए तात्विक साक्ष्य दें या कोई

दस्तावेज या अन्य चीज प्रस्तुत करें ;

इसलिए आपको समन किया जाता है कि ऐसा दस्तावेज या चीज प्रस्तुत करने या उक् त परिवाद के विषय से

संबद्ध आप जो कुछ जानते हों उसका अभिसाक्ष्य देने के लिए इस न्यायालय के समक्ष तारीख..................को दिन में

दस बजे उपस्थित हों और न्यायालय की इजाजत के बिना वहां से न जाएं और आपको इसके द्वारा चेतावनी दी जाती

है कि यदि न्यायसंगत कारण के बिना आपने उस तारीख पर उपस्थित होने में उपेक्षा की या उससे इंकार किया तो

आपको उपस्थित होने को विवश करने के लिए वारंट जारी किया जाएगा ।

तारीख .............................

(न्यायालय की मुद्रा)

(हस्ताक्षर)

केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।

भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02