BNSS प्ररूप 20: कुर्की और विक्रय द्वारा भरणपोषण का संदाय कराने के लिए वारंट
(धारा 144 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
................................................(उस पुलिस अधिकारी का या अन्य व्यक्ति का नाम और पदनाम जिसे वारंट ¶
का निष्पादन करना है) । ¶
....................................................(नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश सम्यक् रूप से किया जा चुका है कि ¶
वह अपनी उक् त पत् नी (या अपने बालक या पिता या माता) को भरणपोषण के लिए .........................रुपए की मासिक ¶
राशि दे, तथा उक् त .................................... (नाम) उक् त आदेश की जानबूझकर अवहेलना करके ¶
.............................रुपए जो.................... मास (या मासों) के लिए भत्ते की रकम है, देने में असफल रहा है ; ¶
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप............................. जिले ¶
के भीतर उक् त ..............................................(नाम) से संबंधित कोई चल संपत्ति मिले उसे कुर्क कर लें और यदि ऐसी ¶
कुर्की के पश् चात् ..........................................................(अनुज्ञात दिनों या घंटों की संख्या लिखिए) के भीतर उक् त ¶
राशि नहीं दी जाती है तो (या तत्काल) कुर्क की गई चल संपत्ति का या उसके इतने भाग का, जितना उक् त राशि को ¶
चुकाने के लिए पर्याप् त हो, विक्रय कर दें और इस वारंट के अधीन जो कुछ आपने किया हो उसे पृष् ठांकन द्वारा ¶
प्रमाणित करते हुए इसे, इसका निष्पादन हो जाने पर, तुंरत लौटा दें । ¶
तारीख ............................. ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02