BNSS प्ररूप 15: परिशांति भंग की संभावना की सूचना पर समन

भाषा: English · हिंदी

(धारा 132 देखिए)

प्रेषिती—

(नाम) ..........................................(पता) .....................................

इस विश् वसनीय सूचना द्वारा कि.......................................(सूचना का सार लिखिए) मुझे यह प्रतीत

कराया गया है कि यह संभाव्य है कि आप परिशांति भंग करेंगे (या ऐसा कार्य करेंगे जिससे कि संभवत: परिशांति भंग

होगी) ; इसलिए इसके द्वारा आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप स्वयं (अथवा अपने सम्यक् रूप से प्राधिकृत

अभिकर्ता द्वारा) तारीख.............................को .............................के मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पूर्वाह्न दस बजे इस

बात का कारण दर्शित करने के लिए उपस्थित हों कि आपसे यह अपेक्षा क्यों न की जाए कि इस बात के लिए कि

आप.................अवधि के लिए परिशांति कायम रखेंगे, आप..................रुपए के लिए एक बंधपत्र लिखें [जब

प्रतिभू अपेक्षित हों तब यह जोड़िए, और एक प्रतिभू (या, यथास्थिति, दो प्रतिभुओं) के (यदि एक से अधिक प्रतिभू हों

तो) उनमें से प्रत्येक के.............................रुपए की राशि के लिए बंधपत्र द्वारा भी प्रतिभूति दें] ।

तारीख .............................

(न्यायालय की मुद्रा)

(हस्ताक्षर)

केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।

भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02