BNSS प्ररूप 12: संदिग्ध निक्षेप-स्थान की तलाशी के लिए वारंट
(धारा 97 देखिए) ¶
प्रेषिती— ¶
............................................... (कांस्टेबल की पंक्ति से ऊपर की पंक्ति के पुलिस अधिकारी का नाम और ¶
पदनाम) ¶
मेरे समक्ष यह सूचना दी गई है और उस पर की गई सम्यक् जांच के पश् चात् मुझे यह विश् वास हो गया है ¶
कि.............................(गृह या अन्य स्थान का वर्णन कीजिए) का चुराई हुई सम्पत्ति के निक्षेप (या विक्रय) (या यदि ¶
धारा में अभिव्यक् त किए गए अन्य प्रयोजनों में से किसी के लिए उपयोग में लाया जाता है तो धारा के शब्दों में उस ¶
प्रयोजन को लिखिए) के लिए स्थान के रूप में उपयोग किया जाता है ; ¶
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक् त गृह (या अन्य स्थान) ¶
में ऐसी सहायता के साथ प्रवेश करें, जैसी अपेक्षित हो, और यदि आवश्यक है तो उस प्रयोजन के लिए उचित बल का ¶
प्रयोग करें और उक् त गृह (या अन्य स्थान) के प्रत्येक भाग (या यदि तलाशी किसी भाग तक ही सीमित रहती है तो ¶
उस भाग को स्पष् टतया विनिर्दिष् ट कीजिए) की तलाशी लें और किसी संपत्ति (या यथास्थिति दस्तावेजों या स्टाम्पों या ¶
मुद्राओं या सिक् कों या अश् लील वस्तुओं) को (जब मामले में ऐसा अपेक्षित हो तो जोड़िए) और किन्हीं उपकरणों और ¶
सामग्रियों को भी जिनके बारे में आपको उचित रूप से विश् वास हो सके कि वे (यथास्थिति) कूटरचित दस्तावेजों या ¶
कूटकृत स्टाम्पों, मिथ्या मुद्राओं या कूटकृत सिक् कों या कूटकृत करेंसी नोटों के विनिर्माण के लिए रखी गई हैं, ¶
अभिगृहीत करें और अपने कब्जे में लें और उक् त चीजों में से अपने कब्जे में ली गई चीजों को तत्काल इस न्यायालय ¶
के समक्ष लाएं और इस वारंट के अधीन जो कुछ आपने किया उसे पृष् ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे, इसका ¶
निष्पादित हो जाने पर, अविलम्ब लौटा दें । ¶
तारीख ............................. ¶
(न्यायालय की मुद्रा) ¶
(हस्ताक्षर) ¶
केवल संदर्भ के लिए; यह दाखिला सेवा या प्रमाणित आधिकारिक संस्करण नहीं है। खाली स्थान मूल प्ररूप का हिस्सा हैं। दाखिले से पहले लागू नियम, संशोधन और संबंधित न्यायालय के निर्देश देखें।
भारत का राजपत्र: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 27 मार्च 2024 का हिंदी राजपत्र, द्वितीय अनुसूची · स्रोत जाँच: 2026-10-02