वैकुंठ चौदस व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

कार्तिक मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।

वैकुंठ चौदस की विधि

विधि

  1. आँवला नवमी के बाद जो चौदस आती है उसे बैकुण्ठि चौदस कहते है, चौदस का उपवास इसी दिन से शुरू करते है जो एक वर्ष तक करते है.
  2. हर चौदस को विष्णु जी के मंदिर में घी का दिया लगाते है.
  3. उसके बाद कहानी सुनते है, और फिर शाम को फलाहार भोजन करते है.
  4. एक वर्ष तक उपवास करने के बाद दान करते है, इस चौदस को मंदिर में दिये लगाते है और नदी मे दिये छोड़ते है.

वैकुंठ चौदस की कहानी

एक डोकरी थी उसके पास दो बछड़ी थी. . दोनो का नाम उरुणि और कपुराणि था. कार्तिक महीना आया डोकरी पुष्करजी नहाने गई और पड़ोसन को बोल गई मेरी दोनो बछड़ी का ध्यान रखना. चारा डाल देना और पानी का कुण्डा भर देना. पड़ोसन रोज बछड़ी को चारा डाल देती और पानी भी भर देती थी.

एक दिन पड़ोसन चारा पानी करना भूल गई. जिससे दोनो बछड़ियाँ भूख प्यास से दुखी हो कर मार गई और वो दिन वैकुंठ चौदस का था. वो दोनो तो वैकुंठ चली गई और इधर डोकरी पुष्कर से आ गई. आते ही उसने पड़ोसन से पूछा मेरी उरुणी और कपुरणि कहा है. तब वह पड़ोसन के साथ बछड़ियाँ देखने गई तो वो दोनो मारी हुई दिखी, तब डोकरी ने उनसे पूछा तुम दोनो कितनी कार्तिक नहाई जो एसी गति सुधर गई, तो वे दोनो . हम तो सिर्फ़ वैकुंठ चौदस नहाए.

पूरा कार्तिक नहाने से जितना पुण्या मिलता है उससे कई जादा पुण्या वैकुंठ चौदस नहाने का मिलता है.

कहानी 2

एक बार नारद जी बैकुण्ठ में भगवान विष्णु के पास गए तो विष्णु जी ने आने का कारण पूछा. नारद जी कहने लगे कि हे भगवन ! पृथ्वीवासी आपको कृपा निधान कहते हैं लेकिन इससे केवल आपके भक्त ही तर पाते हैं लेकिन साधारण नर-नारी नही तरते. इसलिए भगवन ! कोई ऎसा उपाय बताइए जिससे साधारण नर-नारी का भी बेड़ा पार लग पाए. यह सुनकर भगवान बोले कि कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी को जो नर-नारी मेरी भक्तिपूर्वक मेरी पूजा कर व्रत का पालन करेगें उन्हे स्वर्ग की प्राप्ति होगी.

भगवान विष्णु ने अपनी बात कह के द्वारपालों जय-विजय को आदेश दिया कि कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी को स्वर्ग के द्वार खुले रखें. भगवान ने यह भी कहा कि इस दिन जो व्यक्ति जरा सा भी मेरा नाम ले लेगा उसे बैकुण्ठधाम ही मिलेगा.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।