श्राद्ध की विधि: पूजा विधि और नियम
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
आश्विन (आसोज) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
श्राद्ध करने की विधि
- श्राद्ध का आरंभ भाद्रपद माह की पूर्णिमा से होता है.
- जिनका देहांत पूर्णिमा के दिन हुआ हो उनका श्राद्ध इस दिन मनाते हैं.
- उसके बाद तिथियों के क्रम से श्राद्ध मनाते हैं और आश्विन माह की अमावस्या तक श्राद्ध मनाते हैं.
- इस तरह से भाद्रपद की पूर्णिमा से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तक के समय को “पितृपक्ष” कहते हैं.
- घर के ज्येष्ठ(बड़ा) पुत्र को श्राद्ध करने का अधिकार होता है.
- यदि किसी को पुत्र नहीं है तब नाती को यह अधिकार प्राप्त होता है.
- पुरुष के श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराया जाता है और सामर्थ्यानुसार दक्षिणा दी जाती है.
- स्त्री के श्राद्ध पर ब्राह्मणी को भोजन कराते हैं.
- भोजन में खीर का महत्व माना गया है और साथ में पूरी बनाई जाती हैं.
- पितृपक्ष में पितरों की मरने की तिथि के दिन ही उनका श्राद्ध मनाया जाता है.
- बिहार में “गया” में पितरों का पिण्डदान पितर पक्ष में करते हैं.
- पितृपक्ष में देवताओं को जल देने के बाद पितरों के नाम के उच्चारण के साथ उन्हें भी जल अर्पित किया जाता है.
- एक तरह से बुजुर्गों की मृत्यु की तिथि के दिन श्रद्धापूर्वक तर्पण करने के साथ ब्राह्मण को भोजन कराना श्राद्ध कहलाता है.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।