पितृ अमावस्या व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

बुधवार, 29 सितंबर 2027

कृष्ण पक्ष, कृष्ण चतुर्दशी

इस दिन का पंचांगसर्वपित्रू अमावस्या की तिथियाँ

पितृ अमावस्या की कहानी

राम और श्याम दो भाई थे. दोनो अलग अलग रहते थे. राम आमिर था तो शाम ग़रीब था. दोनो मे बड़ा प्रेम था. राम की स्त्री को धन का बड़ा अभिमान था. श्याम की स्त्री बड़ी सरल और सुशील थी. पितृ पक्ष की अमावस्या आने पर राम श्राद्ध करने लगा, तो उसकी स्त्री ने कहा, श्याम की पत्नी को बुला लुगी और हम दोनो मिलकर सारा काम कर लेगे. राम की पत्नी न्योता देने अपने पिहर चली गई. श्याम की पत्नी सुबह जल्दी आकर सारा खाना बनाया, दोपहर को पितृ देवता धरती पर आए पहले राम के यहा गये तो वहा उसके सासराल पक्ष के लोग खाना खा रहे थे फिर वो श्याम के यहा गये तो वाहा पितरो के नाम की अगिारी दे दी है, वह राख चाट कर भूखे नदी किनारे चले गये.

थोड़ी देर मे सबके यहा के पितृ इकट्टे हो गये और अपने अपने यहा के श्राद्ध की तारीफ़ करने लगे. राम श्याम के पितर ने अपनी आप बीती सुना दी. फिर सारे पितर नाच नाच के गाने लगे श्याम के घर धन हो जाए.

शाम होने आई श्याम के बच्चे मां को ढूंढते हुए राम के घर आए, और बोले भूक लगी हे पर अब वाहा भी सब ख़त्म हो चुका था, तो श्याम की पत्नी ने बच्चो से कहा जाओ बाहर हंडी पड़ी है उसमे जो कुछ मिले बांट कर खा लो. देखते है तो उसमे सोने चाँदी की मोहरे थी. उन्होने आकर मां से सारी बात कही. श्याम धनी हो गया, पर वह इतराया नही.

दूसरे वर्ष फिर पितृ अमावस्या आई तो श्याम की स्त्री ने छप्पन भोग बनाए और ब्राहमणो को बुलाकर श्राद्ध किया. सारे पितर खुश हो गये.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।