पौष के रविवार व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
पौष मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
पौष माह की विधि
- पौष माह मल का होता है, शुभ कार्य नही करना चाहिये.
- पौष माह रविवार-
- पौष माह का रविवार अलुना (बिना नमक) का करते है.
- इस दिन ठंडे पानी से नहा कर सूरज भगवान की पूजा करते है.
- सूरज छिपाने पर कुछ नही खाते.
विधि
- रंगोली / चंदन से सूरज भगवान बनाना.
- हल्दी, रोली, पान, सुपारी,पैसे, आखा फल चढ़ाना, पूजा करना, कहानी सुनकर फिर खाना खाये.
- इस दिन छाछ नही बनाये, सिर नही धोये, तेल भी नही खाए.
पौष के रविवार की कहानी
एक साहूकार था उसका कोई बच्चा नही था. वह एक दिन बाहर गया तो एक किसान खेत में दाने बो रहा था, उसने साहूकार को देखा तो बोला आज अच्छा शगुन नही है, और वापिस चला गया. साहूकार ने सुन लिया तो घर जाकर उदास हो बैठ गया. जब उसकी पत्नी ने उसे देखा तो पूछा, क्या हुआ? तो उसने कहा मुखे देख किसान ने धान नही बोया, चिड़ियाँ कहती है मेरे यहा बच्चे नही तो दाने कहा से आए. वह नाराज़ होकर जंगल में चला गया और सूरज भगवान की तपस्या करने लगा. एसे बारह बरस बीत गये तो सूरज भगवान ने उसे दर्शन दिए, और वर माँगने को कहा. साहूकार बोला मुझे बच्चे चाहिये. तो सूरज भगवान बोले तेरे नसीब मे बच्चे नही है, पर मेरे आशीर्वाद से तुम्हे एक कन्या होगी जब भी वह हसेगि उसके मूह से हीरे मोती झड़ेगे.
साहूकार के घर बेटी का जन्म हुआ उसे नहलाने दाई आई वह हसने लगी तो हीरे मोती झड़ने लगे. दाई ने सारे छिपा लिए. अब वह रोजाना एसा करने लगी. साहूकार को यह बात याद नही थी. जब बेटी सवा महीने की हुई तो उसकी माँ ने दाई से मना किया, की अब हम तुम्हे पैसे नही दे सकते तो उसने कहा मई एसे ही नहला दुगी. एसा करते बहोत दिन बीत गये. एक दिन डाई को आने मे देर हो गई तो साहूकारणी ने बच्ची को नहलाया, तो उसके मूह से हीरे मोती झड़े तो वह सब समझ गई. दाई आई तो उसे उसने कह दिया की अब तुम इसे नहलाने मत आना, मैने नहला दिया. वह समझ गई. साहूकारणी ने सारी बात अपने पति से कही. अब रोजाना हीरे मोती जमा होने लगे. फिर कन्या विवाह योग्य हुई. तो साहूकारणी ने कहा हमारे पास बहोत धन है, तो आप घर जवाई देख लाओ.
फिर उस कन्या का विवाह ग़रीब लड़के से कर दिया. रोजाना सुबह बेटी की माँ उसका मूह देखने आती और हीरे मोती ले जाती. उसके पति को कुछ अजीब लगा की यह क्यू रोज आती है. एक दिन वह जल्दी उठा और उसने हीरे मोती देखे तो सब समझ गया. उसने सारा धन ले लिया. बेटी की माँ आई तो उसे कुछ नही मिला वह समझ गई. उसने सोचा अगर इसके पति को मरवा दू तो फिर धन मिलने लगेगा.
उसने एक आदमी से कहा मे तुम्हे एक हीरा दुगी तुम मेरे जवाई को मार दो. वह उसे मारने गया तो जवाई ने कहा क्यू मारते हो. तो उसने एक हीरे की बात बता दी. उसने उसे दो हीरे दिए और खुद के प्राण बचा लिए. उस दिन रविवार था.
एसए करते करते ४ रविवार हो गये. आख़िर एक रविवार को बेटी की माँ ने उस आदमी से जवाई का सिर और हड्डियाँ मँगवाई. उसने जववाई को मार सब ला दिया. जंगल से सूरज भगवान और रूनिजा निकले तो बोले यह तो मेरे वरदान से हुई बेटी का धनी है. आज उसका रविवार का व्रत है, इसके बिना वह कुछ नही खाएगी और सूरज ढलने पर पानी भी नही पी सकते. मे इसकी हड्डियाँ लाता हू तू सिर ले आ. उसने बेटी की माँ से कहा माई मेरे पेट में बहोत आग हो रही है, थोड़ी छाछ हो तो देदो. उसने हड्डी से बिलो कर देदि. भगवान पी गये. जंगल मे आकर उलटी कर सारी छाछ बहार निकाल दी. और सिर जोड़कर उसे जीवित कर दिया. वह घर पोहचा, तो उसकी पत्नी ने कहा आप जानते हो ना आज रविवार का व्रत है, फिर भी देरी से क्यू आए. तो उसने कहा पहले खाना खा लेते है, फिर बात करेगे.
इधर साहूकारणी सोचने लगी अब तक मेरी बेटी को खबर मिल चुकी होगी, और वह रो रही होगी मुझे जा कर देख लेना चाहिये. उसने देखा तो बेटी जवाई दोनो खाना खा रहे है, तो सोचने लगी एसा केसे हुआ. खाना होने पर माँ को देखा तो जवाई ने सारी हक़ीकत अपनी पत्नी को बता दी, की केसे हर रविवार को यह मुझे मारने के लिए भेजती थी और क्यू. तब बेटी ने कहा एसी माँ के साथ अब हम नही रहेगे. और वो वहा से चले गये. बेटी के जाते ही वहा धन की कमी हो गई.
हे सूरज भगवान बेटी को दिया वेसए सब को देना. कहता ने, सुनता ने, हुकारा भरता ने सब ने दिजो.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।