पतिर्थी (धोंदा भूआ) व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
कार्तिक मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
पतिर्थि की विधि
विधि
- यदि किसी से एक महीना भर तक कार्तिक नहाने की नही के लिए नही होता हो तो, आखरी पाँच दिन ग्यारस से पूनम तक सुबह जल्दी उठ कर तारा की छाया मे स्नान करे और एक समय भोजन करे.
- पतिर्थि कवारी लड़किया करती है.
पतिर्थि (धोन्दा भूआ) की कहानी
एक साहूकार था. उसकी पत्नी बोली की ये सब छोरिया क्या कर रही है तो वो बोला की ये तो सब पर्त्तिथि नहा रही है. तो वो बोली मे भी नहाऊगी. पर ये तो पियर मे होता है, तो वो अपने पियर गई. उसका भाई परदेश गया था, तो वो भाभी से बोली मुझे ५ किलो ज्वार देदो तो मे व्रत करलुगी. तब उसकी भाभी ने कहा अभी खेत मे ज्वार पकी नही है, यह सुनकर वो रोने लगी, वह इतना रोई की वहा कीचड़ हो गया.
भाई परदेश से आया तो उसने कीचड़ देखकर पत्नी से पूछा ये कीचड़ केसे हुआ तो उसने कहा आपकी बहन आई थी तो उसके पाव धोने से यह कीचड़ हो गया. तब पड़ोसन ने सब सच बता दिया. यह सुनकर भाई बहन के घर गया और बहन से पूछा तुम केसे आई थी, तो उसने कहा मुझे पर्त्तिथि नहाना थी, वो पियर में होती है पर भाभी ने मना कर दिया, तो मे वापस आ गई.
बहन की बात सुनकर वह घर आकर उदास होकर बैठ गया. पत्नी ने पूछा उदास क्यू हो, तो उसने कहा तेरे पियर मे आग लग गई, सब कुछ जल गया. कुछ खाने के लिए भी नही बचा. तो वो बोली अपने यहा धान की क्या कमी है, यहा से धान और सामान ले जाओ. तब उसने एक थैला गेहूँ, एक थैला ज्वार, एक थैला शक्कर, एक डिब्बा घी, एक घड़ा मोहरे और एक पेटी भरकर कपड़े आदि सामान एक गाड़ी मे भरकर पति और बेटे के साथ उसके पिहर भिजवा दिया.
उसके पति ने सब सामान बहन के यहा लेजा के दे दिया. और बेटे से कहा अपनी माँ से मत कहना. माँ ने पूछा नाना. नानी केसे है तो उसने सिर्फ़ सिर हिला दिया. उसके पेट में बात हजम नही हो रही थी, उसने कहा में माँ से कह दूं, तो उसने कहा खाना खाने के बाद बता देना. बेटे ने खाना खाने के बाद माँ से कहा हम नानी के घर नही भुआ के घर गये थे. यह सुनकर वह बहोट गुस्सा हो गई, और बोली जब आपकी बहन का काला मूह करके गधे पर घूमाओगे तो ही मानुगी.
यह सुनकर वह अपने सासरे गया और उदास होकर बैठ गया. फिर सब के पूछने पर कहा, आप की बेटी बीमार हे और इलाज एक ही है. उसकी माँ मूह काला कर गधे पर घूमे तो ही वो टिक हो सकती है. उसकी माँ गधे पर बैठ कर आ गई. उसके पति ने कहा ले मेरी बहन आ गई, उसने देखा और गुस्से मे उसे चप्पल से मारने लगी. खूब मारने के बाद उसकी माँ बोली - बेटी अब बस कर मेरा माथा सूज गया है. तब वह बोली यह सब क्या है.
उसके पति ने कहा देख पर्त्तिथि का कमाल मेरी बहन की जगह माँ तेरी.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।