मकर संक्रांति: पूजा विधि और नियम

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शुक्रवार, 15 जनवरी 2027

शुक्ल पक्ष, शुक्ल सप्तमी

इस दिन का पंचांगमकर संक्रान्ति की तिथियाँ

मकर संक्रांति की पूजा एवं विधि

सामग्री

0 / 6 सामग्री तैयार

विधि

  1. पौष महीने मे १४ जनवरी को मकर संक्रांति आती है.
  2. दाल बाटी की रसोई बनाते है.
  3. एक दिन पहले तिल्ली के लड्डू बनाते है और तेरह कलपने की चीज़े लाते है.
  4. अगर ब्यावली साल हो तो पान पत्तासे का कलपना करते है, और अगर कोई माँ बनाने वाली हो तो वो औरत नारियल को नाडा बाँधकर कलपति है.
  5. दाल चावल को मिक्स करके कच्ची खिचड़ी और रुपये का दान करते है.
  6. छोटे बच्चो के और बहू के नेक करवाते है.
  7. बारह महीने की संक्रांति इसी दिन से लेते है.

मकर संक्रांति के टूना

१. आती लक्षमी को साड़ी उढाना- शाम के समय बहन बेटी को घर बुलाये और उन्हे दरवाजे मे टीका निकालकर साड़ी उढाना.

२. पेड़े की जेठ पिया की भेट- रात को पति को पेड़े और रुपये देना.

३. उँचा डण्डा उँची मेडी- पति बाजार से साड़ी लाकर पहनाएगा.

४. कोरा मटका अंदर कसार- १ लोटे मे ४ लड्डू और रुपये रखकर नंदोई के कान के पास बजाना और बोलना नंदोइजी की दुम बाइजी होशियार और फिर लोटा हाथ मे दे देना.

५. भर झोलो सुसरो बोल्यो- अपने ससुरजी के पैर धोना और साथियाँ निकाले, पेड़े और रुपये देदे.

६. रस ले रंग दे- दो खोपरे की कटोरी ले, एक मे गुड और एक मे सिंदूर ले सासूजी के सामने रख कर बोले- रस ले रंग दे, फिर गुड वाली कटोरी सासूजी को दे और सिंदूर वाली आप रख ले और वह सिंदूर रोजाना अपनी माँग भरने मे काम ले.

७. सुबह थाली शाम को साड़ी- सुबह तिल के लड्डू एवं खिचड़ी एक थाली में रख कर ब्राह्मनी को दे, और शाम मे एक थाली मे सदी रुपये रख कर सास या नन्द को दे.

८. पाव जलेबी बत्तीस पान रखो पियाज़ी मेरा मान- एक कटोरी मे जलेबी और पान रख कर पियाज़ी को खिलाना.

९. देवर को घेवर- देवर को घेवर और नगद रुपये, तिलक कर के दे.

१०. भगवान का पट खोलना- सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर सब के साथ भजन गाते हुए मंदिर जाए और अपने हाथ से पट खोले, भेट चढ़ाए और सभी औरतो को पत्ताशे दे.

११. कुवारि कन्या के पाव पूजना- कुवारि कन्या के पाव धोकर साथिया निकाले, उसे कपड़े और रुपये दे.

१२. चिड़ियाँ मुट्टि- रोज एक मुट्टि दाने चिड़ियाँ को डाले साल भर तक, फिर आख़िर मे सास को चाँदी की चिड़ियाँ बनाकर, चावल और रुपये के साथ पैर लग के दे.

१३. जेठ की भेट- एक प्लेट में मिठाई रखकर जेठ को दे फिर जेठ बहू को रुपये देता है, एसे ही जेठानी को दे फिर जेठानी भी बहू को रुपये देती है.

१४. जेब भर- नन्द, जेटूती, भानजी को जेब भर के मेवे मिठाई देते है और कपड़े भी देते है.

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।