महालक्ष्मी व्रत व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
आश्विन (आसोज) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
महालक्ष्मी व्रत की विधि
सामग्री
0 / 10 सामग्री तैयार
विधि
- यह व्रत राधा अष्टमी से अश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक होता है.
- १६ दिन करते है.
- इसमे लक्ष्मी जी की पूजा करते है.
- व्रत शुरू करने से पहले लक्ष्मीजी की मूर्ति और पूजा सामग्री एक ताली मे रखे और व्रत का संकल्प लेते है.
- दुब को पानी मे भिगो कर अपने हाथ पाव पर छीटे दे.
- चावल हाथ मे लेकर नियमित १६ दिन तक कथा करे और आरती भी करे.
- १६ वे दिन यथा शक्ति ब्राह्मण भोजन कारावे और दक्षिणा दे.
महालक्ष्मी व्रत की कहानी
पुराने समय में एक गाँव में ब्राह्मण रहता था. वह ब्राह्मण रोज नियम से विष्णु भगवान के मंदिर जाकर नियम से उनकी पूजा अर्चना करता था जिससे एक दिन भगवान प्रसन्न होकर उस ब्राह्मण को साक्षात दर्शन देते हैं. भगवान विष्णु ब्राह्मण को लक्ष्मी जी को पाने का उपाय बताते हैं. वह कहते हैं कि मंदिर के सामने रोज सुबह एक स्त्री उपले थापने आती है. वह जैसे ही आए तुम उसके पैर पकड़ लेना और जब तक वह तुम्हारे घर जाने को राजी ना हो जाए तब तक उसके पैर पकड़े रहना. विष्णु जी कहते हैं कि वह मेरी पत्नी लक्ष्मी है. यदि वह तुम्हारे घर चली गई तब तुम्हे कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी. यह कहकर विष्णु भगवान चले गए और ब्राह्मण भी अपने घर वापिस आ गया.
अगले दिन सुबह चार बजे ही वह मंदिर के सामने जाकर बैठ गया. लक्ष्मी जी उपले थापने आई तो ब्राह्मण ने उनके चरण पकड़ लिए और अपने घर चलने का आग्रह करने लगा. लक्ष्मी जी ने भाँप लिया कि यह सब विष्णु जी के कहने पर कर रहा है. लक्ष्मी जी बोली कि तुम अपनी पत्नी सहित मेरा सोलह दिन तक उपवास करो और सोलहवें दिन रात को चन्द्रमा की पूजा करो और उसके बाद उत्तर दिशा में मुझे पुकारना, इससे तुम्हारा मनोरथ पूरा होगा. ब्राह्मण ने लक्ष्मी जी के कहे अनुसार ही सब किया. ऎसा करने के बाद लक्ष्मी जी ने भी अपना वचन निभाया. इस प्रकार यह व्रत महालक्ष्मी व्रत केर नाम से जाना जाने लगा.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।