महाशिवरात्रि व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री

विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।

अगली तिथि

शनिवार, 6 मार्च 2027

कृष्ण पक्ष, कृष्ण त्रयोदशी

इस दिन का पंचांगमहा शिवरात्रि की तिथियाँ

महाशिवरात्रि व्रत एवं कहानी

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिवरात्री का महोत्सव मनाया जाता है. इस दिन भगवान शंकर का जन्म दिन मनाया जाता है. शंकरजी के मंदिर मे अभिषेक कराते है, उपवास रखते है. इस दिन बोर खाने, गन्ने का रस पीने का महत्व है.

काले तिल से स्नान करके रात्रि में विधिवत शिव पूजन करना चाहिए. शिवाजी के सबसे प्रिय पुष्पो में सदार, कनेर, बेलपत्र तथा मौलसरि है किंतु बेलपत्र का सबसे जादा महत्व है. शिवाजी पर पका आम चढ़ाने से अधिक फल मिलता है. शिवलिंग पर चढ़ाए गये पुष्प, फल तथा जौ को नही ग्रहण करे.

कहानी

प्राचीन समय में एक नृशंस बहेलिया था जो नित्य प्रति अनगिनत निरपराध जीवों को मारकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. एक बार पूरे जंगल मे विचरण करने पर भी जब कोई शावक न मिला तो वह एक तालाब के किनारे रुक गया. उसी स्थान पर एक बेल वृक्ष था, जिसके नीचे शिवलिंग था. वह उस वृक्ष पर चढ़ गया और रात में भूक से नींद नही आई तो पत्ते तोड़कर नीचे डालते रहा, जिससे शिवलिंग पूरा आच्छादित हो गया. पूरे दिन से भूखा और रात्रि जागरण एवं बेलपत्र चढ़ाने से उसका शिवरात्रि का व्रत पूरा हो गया. और उसे मोक्ष मिल गया.

शिवजी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा जय शिव ओंकारा

ब्रह्म विष्णु सदां शिव अर्द्धांगी धारा || ॐ हर हर महादेव ||

एकानन चतुरानन पंचानन राजै

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजै || ॐ हर हर महादेव ||

दो भुज चारू चतुर्भुज दश भुजते सोहे

तीनो रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे || ॐ हर हर महादेव ||

अक्षयमाला बन माला रुंड माला धारी

त्रिपुरारी असुरारी शाशिमाला धारी || ॐ हर हर महादेव ||

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे

सनकादिक गरुडादिक भूतादिक संगे || ॐ हर हर महादेव ||

कर के मध्य कमंडल चक्रत्रिशुल धरता

सुखकर्ता दुखहर्ता जग-पालन करता || ॐ हर हर महादेव ||

ब्रम्हा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका

प्राणावकशर में शोभित तीनो एका || ॐ हर हर महादेव ||

त्रिगुण स्वामी की आरती जो कोई नर गावे

कहत शिवानन्द स्वामी मन वांछित फल पावे || ॐ हर हर महादेव ||

श्री शिव जी की आरती पढ़ें →

यह कथा भेजें

पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।