होली पूजन व्रत कथा, पूजा विधि और सामग्री
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
होली के ढूँढ पूजने की विधि
सामग्री
0 / 5 सामग्री तैयार
विधि
- फाल्गुन सुदी ग्यारस या फिर होली की पूना को ढूंढ पूजाते है.
- जब लड़की के यहा लड़का होता है, तो पिहर से नेक भेजा जाता है.
- इसमे बेटी के कपड़े, बच्चे के सफेद कपड़े, सवा सेर सिंघाड़े, सवा सेर पतासे, और रुपये भेजते है.
- एक पटिए पर माँ, बच्चे को गोदी में लेकर बैठ जाए.
- बैठने के बाद बच्चे के पहने हुए कपड़े उतार दे उसके बाद सफेद कपड़े पर रोली का छीटा देकर कपड़े पहना दे और बच्चे को सीधा तिलक निकाल दे.
- माँ को भी टीका निकाल दे.
- अगर बहन बेटी करे तो आरता करना.
- आख़िर मे सिंघाड़े और पाटासे बटावा देना.
होली की पूजा विधि
सामग्री
0 / 11 सामग्री तैयार
विधि
- होली के पहले एकादशी के दिन गाय के गोबर से बडकुले बनाए.
- किसी के यहा बेटा होने पर या बेटे का विवाह होने पर उसका उजमन होता है, इसलिए तेरह गोबर की सुपारी बनाए.
- होली के दिन बडकुले की माला बनाए और तेरह सुपारी की भी माला बना ले.
- कई लोग ठंडी(होली जलाने से), और कई लोग जलती होली की पूजा करते है.
- पूजा कर कहानी सुने.
- कूकड़ी, हल्दी की गाठ, गेहूँ की बाली, सूत को होली की झल दिखा ले, इससे दूसरे दिन सापदा के डोरे लेते है.
होली के पर्व की कहानी
एक समय की बात है भारत वर्ष में हिरण्यकश्यप नाम का राक्षस राज्य करता था. उसका एक पुत्र था जिसका नाम प्रहलाद था. प्रहलाद भगवान का परम भक्त था. परंतु उसका पिता भगवान को अपना शत्रु मानता था. वह अपने राज्य में भगवान का नाम लेने तक के लिए मना करता था. परंतु वह अपने पुत्र प्रहलाद को भगवान भजन करने से नही रोक सका. इस पर उसने अपने पुत्र को पहाड़ से गिराया, सापो की कोठी में बंद करवाया, हाथी के सामने फेका, परंतु प्रहलाद को कुछ नही हुआ. अंत में हीरण्यकश्यप बोला की मेरी बहन होलिका को लेकर अग्नि में बैठने को कहा, अग्नि होलिका को जला नही सकती थी, क्योकि उसे वरदान प्राप्त था, किंतु प्रहलाद जल सकता था. अट: होलिका प्रहलाद को लेकर अग्नि पर बैठ गई. प्रहलाद भगवान को याद करता रहा, भगवान की कृपा से अग्नि प्रहलाद के लिए बरफ की तरह शीतल हो गई और होलिका उसमे जल गई. उसी दिन से बुराई के नाश के लिए होलिका दहन होता है.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।