बछ बारस: पूजा विधि और नियम
विधि राजस्थानी/मारवाड़ी परंपरा पर आधारित है; परिवार और क्षेत्र के अनुसार रीति अलग हो सकती है।
भाद्रपद (भादवा) मास में, परिवार की परंपरा के अनुसार।
बच्छ बारस की पूजन विधि एवं कहानी
पूजा सामग्री
0 / 12 सामग्री तैयार
विधि
- बछबारस के दिन सुबह गाय बछडे की पूजा कि जाती है.
- पाटा मांडते है.
- गिलि मिट्टि से पटिये पर सेठ सेठानी, गाय बछडा, सात बेटे-बहु, और तली बनाते है.
- जिसे कच्चे दुध और पानी से सिचते है.
- (इस दिन गाय का दुध उपयोग मे नही लाते, केवल भैस का दुध उपयोग मे लेते है.) इसके बाद बोर के पेड कि डाली का काटा लेते है, करेले कि बेल और दुब लेते है.
- सिधे हात का तो पाटे पर चढा देते है और उलटे हाथ का पास लेते है.
- और बोलते है, उबडाय दुबडाय दादी भुवा के गोडे आव.
- बाजरी की रोटि खाते है, तुवर या मूंग कि दाल खाते है.चाकू का इस्तमाल नही करते.
- कहानी (१)
- एक साहुकार था, जिसके सात बेटे थे और पोते भी थे.
- साहुकार ने एक जोहड बनवाया था.
- उसको बनवाये बारह बरस हो गये पर उसमे पानी नही भर रहा था.
- जब उसने पंडित को बुलाकर कारण पुछा, तो पंडित ने कहा कि या तो बडे बेटे या बडे पोते कि बली देनी होगी.
- साहुकार ने विचार किया, बेटा होगा तो पोता तो फ़िर से पैदा हो सकता है.
- तो पोते कि बली दे देनी चाहिए.
- एसा विचार कर उसने, बडि बहु को पिहर भेज दिया.
- पिछे से पोते कि बलि दे दि.
- गाजती बरसती बादली आई और जोहड भर गया.
- जिसको पुजने सभि जाने लगे.
- तो सहूकारनी जाते जाते नोकरानी से कह गइ, गेहुला उछेर देना और धानुला ने रांध लेना.
- पिछे से दासी ने उल्टा कर दिया.
- (गेहुला गाय के बछडे का नाम था, उछेर देना मतलब खोल देना.
- धानुला चावल को कहते है.) उधर साहुकार और साहुकारनी ने गाजे बाजे से जोहड कि पुजा कि, उसी समय साहुकार कि बडि बहु भी जोहड पुजने आ गई.
- जोहड पुजने के बाद सब अपने बच्चो को तिलक करने लगे, तो साहुकार कि बहू भी खुद के बेटे को पुकारने लगी.
- तो उसका बेटा गारे गोबर मे लिपटा हुआ जोहड से बाहर आ गया.
- सास बहू एक दुजे के पास देखने लगी.
- सास ने बहु को बली कि सारि बात बता दि.
- और कहा कि बछबारस माता ने अपना सत रखा जो पोता वापस दे दिया.
- जोहड पुज कर घर वापस आये और वहा बछडा नहि दिखा तो नोकरानी से पुछा, बछडा कहा गया.
- तो उसने कहा उसे तो रांध दिया.
- साहुकारनी बोली ये तुने क्या किया? एक पाप तो अभी उतार कर आ रहे है, और तुने एक और पाप सिर लगा दिया.
- साहुकार ने रांधे हुए बछडे के मांस को जमिन में गड्डा खुदवा कर गढवा दिया.
- शाम को गाय आई और अपने बछडे को वहा नहि देखकर जमिन खोदने लगी तो बछडा गारे गोबर मे लिपटा हुआ बाहर निकल आया.
- साहुकार ने जाकर देखा तो बछडा गाय का दुध पी रहा है.
- साहुकार ने गांव में ढिंढोरा पिटवा दिया कि सब बेटे कि माँ बछबारस करिये जोहड कि पूजा करे.
- गाय क दुध, दही, घी और चाकू से काटा हुआ न खाये.
- बेटा होने पर शादि होने पर उजमन करे.
- हे बछबारस माता जैसा साहुकार साहुकारनी को दिया वैसा सबको देना.
- कहता ने सुनता ने हुंकारा भरता ने सब को देना.
- कहानी (२)
- एक साहुकार था.
- उसका एक बेटा था और दो पोते थे; हंसराज और बछराज.
- साहुकार ने तालाब खुदवाया पर उसमे पानी नही निकला.
- उस गाव के लोग बहोत तकलिफ़ मे थे.
- साहुकार ने पंडित से पुछा.तब पंडित ने कहा अपने पोते कि बलि देनी होगी.
- तब साहुकार ने सोचा मेरा एक पोते कि बली देने से अगर गाव का भला हो तो बहोत अच्छा हि होगा.
- साहुकार ने बहु को पिहर भेज दिया.
- वो हंसराज को लेकर चली गई.
- पिछे से साहुकार ने बछराज कि बली दे दि.
- तालाब भर गया, हवन रखा गया.
- सब को बुलावा भेजा, बहु को नहि बुलवाया.
- बहु को पता चला तो वो भाई से बोली मेरे घर का हि काम हे मे तो जाउगी.
- बहु को देख साहुकार डरने लगा, बछबारस का दिन था.
- तालाब पुजने के बाद बहु ने दोनो बेटो के नाम का एक एक लड्डु रखा और उन्हे आवाज लगाइ.
- तो बछराज गारे गोबर मे लिपटा हुआ तालाब से निकल आया.
- सास बहु के पैर पडने लगी, तो बहु ने कहा मेरे पैर मत पडो ये तो बछबारास माता कि क्रिपा है.
- हे बछबारस माता जैसा साहुकार साहुकारनी को दिया वैसा सबको देना.
- कहता ने सुनता ने हुंकारा भरता ने सब को देना.
यह कथा भेजें
पाठ Banaka के बारह महीने की कहानियाँ ऐप से लिया गया है। स्रोत और जाँच।