BSA धारा 170: निरसन और व्यावृत्ति
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · अध्याय 12: निरसन और व्यावृत्ति
अन्य भाषाओं में भी: English
170. (1) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 निरसित किया जाता है |
(2) ऐसे निरसन के होते हुए भी, यदि, उस तारीख से तत्काल पूर्व, जिसको यह अधिनियम प्रवृत्त होता है, कोई आवेदन, विचारण, जांच, अन्वेषण, कार्यवाही या अपील लंबित है, तो ऐसा आवेदन, विचारण, जांच, अन्वेषण, कार्यवाही या अपील, ऐसे प्रारंभ के ठीक पूर्व यथा प्रवृत्त भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के उपबंधों के अधीन व्यौहार किया जाएगा, मानो यह अधिनियम प्रवृत्त नहीं हुआ हो।
यह संदर्भ के लिए अधिनियम का पाठ है, 1 जुलाई 2024 तक अद्यतन। यह कानूनी सलाह नहीं है; प्रामाणिक पाठ के लिए आधिकारिक राजपत्र देखें।