आरती
माँ सरस्वती की आरती
Saraswati Maa Ki Aarti
जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥जय सरस्वती माता...
चन्द्रवदन पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥जय सरस्वती माता...
बायें कर में वीणा, दायें कर माला।शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥जय सरस्वती माता...
देवी शरण जो आये, उनका उद्धार किया।पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥(भाव: ज्ञान द्वारा बुद्धि परिवर्तन)जय सरस्वती माता...
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश करो।मोह अज्ञान तिमिर का, जग से नाश करो॥जय सरस्वती माता...
धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥जय सरस्वती माता...
माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥जय सरस्वती माता...
संबंधित त्योहार
भक्ति और संदर्भ हेतु पारंपरिक पाठ, बनाका के आरती-चालीसा ऐप से। पाठ में कोई त्रुटि दिखे तो हमें बताएँ।